बढ़मपुर के विधायक जीतू गोस्वामी ने नगांव शहर के कलंगपार पथ के निवासियों से वार्ता की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बढ़मपुर के विधायक जीतू गोस्वामी ने नगांव शहर के कलंगपार पथ के निवासियों से वार्ता की

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। बढ़मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतू गोस्वामी ने शनिवार को बढमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगांव शहर के 23 नंबर वार्ड के कलगंपार पथ के निवासियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस क्षेत्र के लोगों ने विधायक जीतू गोस्वामी का अभिनंदन करते हुए अपने क्षेत्र की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । विशेष रूप से कलंगपार से केंद्रीय विद्यालय तक कलंगपार पथ बनाने का विधायक से अनुरोध किया। इस विषय पर विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द वें इस क्षेत्र में पदक्षेप ग्रहण करेंगे। वर्तमान सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए विधायक जीतू गोस्वामी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी सकारात्मक सहयोग से सरकार के काम हाथ बटाये। इस चर्चा में भाजपा नेता जयंत बोरा, मुक्ति बोरा, अमल बोरा, शिल्पी तथा सामाजिक कार्यकर्ता रिमली शर्मा बोरा आदि उपस्थित थे। बढमपुर क्षेत्र के इन लोगों की सुध लेने वाले विधायक जीतू गोस्वामी के क्षेत्र में आने से लोग उत्साहित नजर आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि दो दशक बाद इस क्षेत्र में आकर लोगों की समस्याओं को सुनने पर लोगों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें