पूजा माहेश्वरी
रिंकू गिदडा बनी अध्यक्ष और गुंजन अग्रवाल बनी सचिव
नगांव। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नगांव में नई महिला शाखा का गठन किया गया है। जिसकी शपथ विधि जूम मीटिंग के जरिए दिनांक बुधवार को सायं 7:00 से संपन्न हुई ।सभा की अध्यक्षता प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष विष्णु डागा ने की और सभा का संचालन प्रांतीय सहायक मंत्री विनीत मोर ने सुचारू रूप से किया। सभा के मुख्य अतिथि नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं सलाहकार संजय गडोदिया तथा विशिष्ट अतिथि नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष विवेक तोदी थे। नवगठित महिला शाखा का नाम "समृद्धि" नगांव शाखा रखा गया है ।नव गठित शाखा की संस्थापक अध्यक्ष रिंकू गिदड़ा को संजय गाडोदिया ने तथा सचिव गुंजन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पायल खेतावत को विवेक तोदी ने शपथ पाठ करवाया। साथ ही कई महिला एवं युवतियों ने भी सदस्यता की शपथ ग्रहण की। नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष अरुण नागरका एवं निर्मला आलमपुरिया को "समृद्धि" शाखा का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
सभा को प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं प्रांत के कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया । सभा के अंत में नगांव शाखा के सचिव चाहत पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रांतीय मंडलिय उपाध्यक्ष विष्णु डागा द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा के बाद सभा संपन्न हुई।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें