अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट जिले के बोकाखात विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मामले के मद्देनजर आज परिवहन, उद्योग और वाणिज्य के मंत्री चन्द्रमोहन पटवारी, कृषि मंत्री अतुल बोरा द्वारा बोकाखात के आला अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना परिस्थिति पर हुई विशेष बैठक के बाद कोविड स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कठोर निर्देश दिए गए है।
इस दौरान सी आर पी एफ और पुलिस को फ्लैग मार्च करने हेतु कहा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार ने सी आर पी एफ तथा असम पुलिस के साथ बोकाखात के विभिन्न स्थानों में जागरूकता हेतु फ्लैग मार्च कर दिया है। डॉ रोबिन कुमार ने बोकाखात के लोगो को कोविड महामारी के इस जंग में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर पुलिस की मदद करने का आह्वान किया है साथ ही कहा है कि नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध सख्ती से पेश आया जाएगा।
वही कल दिनांक 11 जुलाई को गोलाघाट और 12 जुलाई को सरूपठार में भी कोविड को मद्देनजर जागरूकता मुल्क फ्लैग मार्च किया जाएगा।
ज्ञातव्य हो की पिछले तीन हफ़्तों से गोलाघाट जिले में बढ़ते कोरोना मामलो के साथ कोविड से क़ई लोगो के जाने भी गयी। इसके अलावा बोकाखात से क़ई लोगो के सकारात्मक होने की खबर थी। इस कारण प्रशासन और सरकार को सख्ती से पेश आने के लिए बाध्य होना पड़ा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें