अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया पुलिस द्वारा तुलसीबारी पुलिस के सहयोग से नियमित तलाशी के दौरान आज रंगिया के कुख्यात ड्रग माफिया आइतुल अली को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के इस अभियान के दौरान अपराधी के पास से 10 सिरिंज, 7 ब्रॉउन सुगर से भरे कन्टेनर जिसका वजन 14.83 ग्राम बताया गया है।साथ ही 9.80 ग्राम ड्रग्स खुली पैकेट में बरामद की गयी। इसके अलावा इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 30 नशीले टेबलेट सहित तीन मोबाइल फोन और नगद 10 हजार रुपये और 8 ए टी एम कार्ड बरामद किये।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें