रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। स्वयंसेवी संस्था कल्पतरु के तत्वावधान में धुबड़ी में 72 वें वन महोत्सव का पालन किया गया। तथा धुबडी के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर आज शहर के पंचुघाट स्थित अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह-जहांज घाट परिसर में प्रकृति प्रेमी संगठन कल्पतरु के सौजन्य से पौध रोपण कार्यसुची का पालन किया गया। जहां संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुचिब्रत सिंहा चौधरी, वयोवृद्ध नागरिक जोहर लाल बैनर्जी, युवा चित्रकार अनांक्षा पाल,मोफिउल शेख उपस्थित थे। तथा सभी ने पौधों का रोपण कर वन महोत्सव का पालन किया। तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस संबंध में सुचिब्रत सिंहा चौधरी ने आज यहां बताया कि बिते एक जुलाई से सप्ताह व्यापी वन महोत्सव का पालन किया गया। तथा धुबड़ी के विभिन्न इलाकों में इस दरम्यान रोजाना 100 से 150 पौधों का रोपण किया गया।साथ ही पेड़ पौधों के संरक्षण की भी व्यवस्था की गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें