नई दिल्ली। भाजपा के महासचिव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी और मंगलदै लोकसभा क्षेत्र से सांसद दिलीप सैकिया चार दिवसीय झारखंड प्रवास के बाद दिल्ली पहुंचने पर रविवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दिलीप सैकिया रविवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि "सेवा ही संगठन" के आदर्श वाक्य के साथ हर पदाधिकारी समर्पण और ईमानदारी के साथ पार्टी की सेवा करने का आह्वान किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरित होकर उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से लेकर पार्टी तक संगठन की नींव को मजबूत करना पार्टी के हर पदाधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी और कर्तव्य होना चाहिए। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।
दूसरे कार्यक्रम के अनुसार सांसद सैकिया ने भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया और आईटी सेल के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। बैठक में आने वाले दिनों में संगठन की गतिविधियों और इसके सफल क्रियान्वयन में किए गए उपायों पर चर्चा की गई और सभी से प्रत्येक कार्यक्रम को बढ़ावा देने और विस्तार पर ध्यान देने का आग्रह किया गया।
वहीं भाजपा की दिल्ली प्रदेश अंतर्गत रोहताश नगर मंडल की सांगठनिक बैठक में भी सांसद सैकिया ने हिस्सा लिया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे "समाचार और संबंध" के माध्यम से जमीनी स्तर पर संगठन की नींव को और मजबूत करें। बैठक में स्थानीय सांसद मनोज तिवारी मृदुल, विधायक जितेंद्र महाजन चौपाल, जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ ही मंडल कार्यकर्ता मौजूद थे।
एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया ने दिल्ली के शाहदरा जिला के किरण विहार इलाके में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष 62 वर्षीय स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता अग्रवाल का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हो गया। सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद और प्रदेश महासचिव हर्ष मल्होत्रा मौजूद थे। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें