गुवाहाटी। बजाज हेल्थ केयर लिमिटेड मुंबई के सहयोग से लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी का स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प लायंस आई हॉस्पिटल में आज कम्युनिटी ओपीडी सर्विस और गुवाहाटी लायंस स्किल डेवलपमेंट सेंटर नामक दो सेवा प्रकल्पो का लायंस जिले 322 डी के पूर्व जिलापाल डी पी बजाज ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर डीपी बजाज ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर लायंस इंटरनेशनल का नारा सर्वर टू एंपावर के अनुरूप एक सेवा परियोजना है ।अपनी सेवाओं के चलते लायंस हॉस्पिटल सेवा का एक मंदिर बन गया है। इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए लायंस गुवाहाटी के अध्यक्ष किशोर साबू ने कहा कि इस सेवा प्रकल्प के शुभारंभ से कई असहाय और जरूरतमंद लोगों को सहायता व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत कढ़ाई मशीन सहित कई सिलाई मशीन से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई लोगों को सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने में सक्षम बनाने के लिए उन्हें कौशल प्रदान कर उपयोग किया जाएगा। उद्घाटन की दूसरी सेवा में सामुदायिक ओपीडी सेवा से कई जरूरतमंद लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सेवा का लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर लायंस जिला 322 जी के उप जिलापाल (प्रथम) बी एस राठौड़ ने अपने संबोधन में लायंस गुवाहाटी के इस सेवा कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। उद्घाटन सत्र में लायंस हॉस्पिटल के चेयरमेन प्रकाश सिकरीया ने दोनों सेवा प्रकल्पों के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। गौरतलब है कि बजाज हेल्थ केयर मुंबई के प्रमुख सज्जन बजाज ने इन दोनों सेवा प्रकल्प को आर्थिक अनुदान देकर प्रायोजित किया है। इससे पहले भी बजाज हेल्थकेयर ने लायंस हॉस्पिटल में कई बार अनुदान देकर तथा आहार नामक अन्न सेवा वाहन प्रदान कर चुके हैं तथा एक और वाहन देने की घोषणा भी कर चुके हैं। स्किल डेवलपमेंट प्रकल्प के संयोजक आनंद अय्यर, सह संयोजिका उमा चक्रवर्ती है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें