अरुणा अग्रवाल
रंगिया। राज्य के कई जिलों में हाल ही में कोरोना के मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन जिलों में रात्रि कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी जारी किया हैं। इस बीच, कुछ जिलों में रेड जोन घोषित करने के बाद भी अब राज्य के कुछ अन्य जिलों में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। हाल ही में कामरूप जिले के रंगिया में कोरोना के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। जिसके लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। रंगिया के बनगांव, दहरा में कुल 20 लोगों के शरीर में कोविड वायरस की उपस्थिति का पता चला है। हालांकि क्षेत्र में कोविड संक्रमण की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके लिए रंगिया के लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। कोरोना सकारात्मकता दर में वृद्धि होने के साथ-साथ महकमा प्रशासन द्वारा बनगांव, दहरा अंचल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है तथा प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की गयी है। दूसरी ओर अंचल के लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने घरों में है। क्षेत्र के व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर लॉकडाउन का पालन किया है। हालांकि, उनमें से कुछ लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी देखी जा रही है क्योंकि कुछ लोग अब भी बिना मास्क के कंटेनमेंट जोन में घूमते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि रंगिया में कोरोना से अबतक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1671 हो गई है। इससे रंगिया में एक आतंकमय माहौल देखा जा रहा है। रंगिया के बनगाँव, दहरा में अचानक इस प्रकार कोरोना संक्रमण के बढ़ने से यह एक प्रश्न बना हुआ है। चिकिसकों द्वारा अंचल में गण संक्रमण प्रारंभ होने के साथ अंचल को कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनने का संदेह किया गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें