असम कृषि सेवा अधिकारी संस्था की नगांव जिला समिति का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम कृषि सेवा अधिकारी संस्था की नगांव जिला समिति का गठन

 


पूजा माहेश्वरी

विमला प्रसाद देउरी अध्यक्ष निर्वाचित 

नगांव। असम कृषि सेवा अधिकारी संस्था की नगांव जिला समिति की एक साधारण सभा कल नगांव जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। सभा में कृषि अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से आह्वान किया गया। इसी साधारण सभा में नगांव जिला समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। नगांव जिला कृषि अधिकारी विमला प्रसाद देउरी  अध्यक्ष और कृषि उन्नयन अधिकारी नीलोत्पल दत्त  संपादक के रूप में निर्वाचित हुए। सभा में महकमा कृषि अधिकारी भद्र बोरा, रविजीत दत्त चौधरी, निखिल नारायण बरुआ, जेष्ठ कृषि उन्नयन अधिकारी असीम पाठक, असीम कुमार नाथ, कृषि उन्नयन अधिकारी रकीबुल फारुख, सारंगपानी केउट, मानस प्रतिम दास, मयूर बोरा, चारुमनी टाकाल, मनोज कुमार वैश्य, जाकिर हुसैन, विउटी गोगोई, राजदीप कोथार , भक्ति प्रिय दत्त, गौरीशंकर बरदलै और केशवानंद बोरा आदि उपस्थित थे। सभा में कृषि विभाग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा के साथ आनेवाले दिनों में विभाग की उन्नति के लिए जरुरी पदक्षेप ग्रहण करने हेतु निर्णय लिए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें