अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया महकमा में पिछले कुछ दिनों कोविड पीड़ितों की संख्या में कमी होने के कारण लोगों में आशा की एक किरण जगी थी। परन्तु अचानक से कोविड संक्रमण में आई तेजी के कारण लोगों में फिर से यहाँ चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि, रंगिया में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए रंगिया के महकमाधिपति स्वप्निल पाल, चक्राधिकारी, डॉक्टर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी द्वारा प्रयास जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत मार्च महीने से अबतक रंगिया में कोविड संक्रमणों की संख्या बढ़कर 1786 हो गई है, जिसमें 1,509 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। रंगिया में कोविड की दूसरी लहर से अबतक कुल 36 लोगों की मौत हो गयी है। इस बीच रंगिया में बीते दिन फिर 15 लोग कोविड से संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रंगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 व्यक्ति, रंगिया सिविल अस्पताल में 4, बरांगघाटी में 2, पूवपार बाघबाड़ी में 1 और भ्राम्यमान कोविड जांच में 7 व्यक्ति कोविड से संक्रमित हुए है। इस मामले में बीमारी को फैलने से रोकने के लिए महकमा प्रशासन के निर्देशानुसार महकमा के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों को बीजाणुमुक्त किया गया है। महकमा प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनता से कोविड को हराने के लिए कोविड के नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें