साइकिल फल विक्रेताओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी
गुवाहाटी। नगर में फुटपाथ पर अतिक्रमण करके बैठे फल व सब्जी विक्रेताओं को नगर निगम द्वारा रोज-रोज खदेड़े जाने की परेशानी से बचने के लिए छोटे व्यापारियों ने अब साइकिल का सहारा लिया है। साइकिल पर एक टोकरी में फल व सब्जी लेकर घूम घूम कर बेचने में किसी तरह की बाधा नहीं आती। इस कार्य में नगर निगम भी किसी तरह की बाधा अथवा कोई शुल्क वसूल नहीं सकता। फैंसी बाजार में इन दिनों साइकिल फल विक्रेताओं का जमघट लगा रहता है। एमएस रोड के किनारे इन विक्रेताओं का हुजूम देखते ही बनता है। एमएस रोड के दोनों किनारे साइकिल पर टोकरी बांधे फलों की बिक्री करना अब आम बात हो गई है। यह साइकिल वाले इस अंचल से दूसरे अंचल में भी घूम-घूम कर अपना कारोबार अच्छी तरह से चला लेते हैं।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें