अरुणा अग्रवाल
रंगिया। जेसीआई रंगिया रॉयल्स द्वारा आज अपने राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम 'सैलूट द साइलेंट वर्कर' कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने रंगिया के मुख्य डाकघर में उपस्थित होकर डाकसेवा मे कार्यरत कर्मचारियों को फुलाम गामोछा और मानपत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा संस्था की ओर से शहर की सड़कों के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदारों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा ज्योति सराफ सहित सदस्य मोनिका लुण्डिया, स्वीटी सिकरिया, पायल अग्रवाल, पृशिता जाजोदिया का योगदान रहा। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवा मुकेश सिकरिया भी उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें