हिंदी भाषी विकास परिषद की सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हिंदी भाषी विकास परिषद की सभा आयोजित

 


गुवाहाटी। असम सरकार द्वारा गठित हिन्दी भाषी विकास परिषद के मनोनीत सदस्यों की बैठक परिषद के अध्यक्ष जुगल किशोर पांडेय की अध्यक्षता में सांगानेरिया धर्मशाला मे हुई।बैठक का संचालन करते हुए परीषद के सदस्य दिनेश पारीक ने बैठक के उद्देश्य की व्याख्या की। मंचासीन  प्रेमकांत चौधरी, विद्यानंद उपाध्याय, सुदामा पांडेय एव सुनील सिंह ने अपने  महत्वपूर्ण विचार एव सुझाव रखे।  बैठक मे उपस्थित मदन मोहन सिंह, सिद्धेश्वर जयसवाल, सुमन सिंह, कुसुम कानु  सहित सभी सदस्याओ के सुझावो पर परिषद की और से सहमति जताई गई। बैठक मे असम सरकार के द्वारा जनजातीय एवं पिछङे वर्ग मंत्रालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर हिंदी भाषी  महिलाओं के लिए वितरित की जाने वाली सिलाई मशीनें एवं रोजगारमुखी  योजनाओं पर सहमति जताई गई। मंत्रालय द्वारा योजना के तहत जरूरतमन्द हिन्दी भाषी महिलाओं के लिए 32,86,000 की राशि आवंटित  की गई है। परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सहित असम सरकार के प्रति हिंदी भाषी समाज को सरकार की सभी योजनाओं विशेषत आसन्न जनगणना में सम्मानजनक स्थान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि असम सरकार के जनजातीय एव अन्य पिछङे वर्ग मंत्रालय की ओर से सभी जिला उपायुक्त को एक पत्र लिखकर असम प्रदेश की स्थानीय 33 विभिन्न जन जातीय  एव जनगोष्ठीयो का संख्यात्मक रूप से विवरण मांगा गया है उसमें हिंदीभाषी समाज को स्थानीय जनजातीय जन गोष्ठियों में शामिल किया गया है।


पिछले दिनों हिन्दी भाषी पारिषद के चेयरमैन जुगाल किशोर पांडेय की पहल पर विभिन्न जनजातिय जनगोष्ठियों के प्रतिनिधियों नें प्रभारी मंत्री रनोंज  पेगु से मुलाकात कर एक संयुक्त मांगपत्र भी सौंपा था। इस विषय पर मंत्री महोदय द्वारा शीघ्र ही विचार करने का आश्वासन दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें