ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। कोविड महामारी की भयावह स्थिति के कारण लखीमपुर जिले को भी रेड जोन घोषित करते हुए कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। कंटेनमेंट जोन होने की वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका काफी प्रतिकूल असर दिन मजदूरी करने वाले लोगों पर पड़ रहा है, जिनके सामने अब दो वक्त के भोजन की भी मुसिबत आ गई है। ऐसे लोगों की मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने कदम बढ़ाते हुए एक अभियान शुरू किया है। लखीमपुर जिले में प्रति दिन भूखों का पेट भरने के लिए सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन के पैकेट के वितरण की व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं, जितने दिनों तक लखीमपुर जिले को कंटेनमेंट जोन में रखा जाएगा अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना की यह सेवा जारी रखी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय सेना की ओर से रोजाना भूखे लोगों के लिए भोजन के पैकेट के साथ पानी की बोतल व मास्क की व्यवस्था किए जाने के साथ ही कर्तव्यरत पुलिस कॢमयों के लिए पानी व ओआरएस की व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा लखीमपुर जिले के दो वृद्धाश्रमों के साथ ही रलवे स्टेशन पर लोगों को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना भोजन उपलब्ध करा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के राज्यिक साधारन संचिव प्रशांत बूढ़ागोहाईं के नेतृत्व में लखीमपुर जिले में भूखों का पेट भरने के लिए यह अभियान जारी है, जिसमें लखीमपुर जिला अध्यक्ष विश्वजीत गोगोई, साधारण सचिव समीकरण दास, मिथुन देवनाथ, प्रशांत दास, प्रकाश दास, संजय दास, सबीन हैंडिक, हिरेणज्योति गोगोई, अजीत दे अभिनाश देव शर्मा, प्रांजल नाथ आदि सदस्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मालूम हो कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिले को जब तक कंटेंटमेंट जोन के शिकंजे से बाहर नहीं निकाला जाता तब तक अंतरराष्ट्रीय सेना की ओर से रोजाना जिले के दोनों वृद्ध आश्रम, कार्यरत पुलिस व सीआरपीएफ के जवान, घर से बेघर हुए दरिद्र श्रेणी के लोग अर्थात भिखारियों को प्रतिदिन भोजन मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया है इसके अलावा इस सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा आज वितरित किए गए ढाई सौ पैकेट में से डेढ़ सौ पैकेट लखीमपुर जिले में कोरोना महामारी से संक्रमित मरीज जो चिकित्सालय में चिकित्साधीन होकर अपना इलाज करवा रहे हैं उन्हें दीया। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा की जा रही मानव सेवा को स्थानीय लोगों ने सराहना की है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें