रंगिया/कुमारीकाटा: वन विभाग , क्षेत्रक मुख्यालय , एसएसबी रंगिया व 64 वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया/कुमारीकाटा: वन विभाग , क्षेत्रक मुख्यालय , एसएसबी रंगिया व 64 वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण अभियान

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। आज दिनांक 07/07/2021 को 72 वें वन महोत्सव के समापन के अवसर पर वन विभाग, क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी रंगिया व 64 वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, बोगाजुली, कुमारीकाटा बन रेंज में चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धरती को हरा - भरा बनाना है। बन विभाग द्वारा वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत मुख्य अतिथी जगदीप पाल सिंह, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया, तामुलपुर के महकमाधिपति तथा अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ बेदांक तालुकदार, 64 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट नन्दकिशोर टमटा  व  संजीव कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी व अन्य उपस्थित अतिथियों को असम का परम्परागत गामोछा देकर की गयी। संयुक्त वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत भारत के गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में की गयी थी।  गृहमंत्री अमित शाह  की ही दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज दरंगा में उनके मार्गदर्शन को चरितार्थ करते हुए विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बल वाहिनी के उप महानिरीक्षक जगदीप पाल सिंह, ने बलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि उजड़ते जंगलों और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है । वहीं महकमाधिपति बेदांग तालुकदार ने सभी का हौसला बढ़ाते हुए इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी। मालुम होकि पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए एसएसबी विभाग की ओर से अभियान समय - समय पर चलाया जाता रहता है । इस वृक्षारोपण को बन महोत्सव के रूप में मनाया गया है। संयुक्त वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय एवं सीमा चौकी दरंगा के बल कर्मीयों ने बड़ी उत्सुकता के साथ पौधारोपण किया जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे अशोका, जामुन, नीम, अमरूद, नीबू, अर्जुन. गुलमोहर इत्यादी के कुल 3000 पौधे जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है संयुक्त वृक्षारोपण के दौरान सीमा चौकी दरंगा में सैनिक वार्ता के दौरान उप महानिरीक्षक ने बल कर्मियों की समस्याएं सुनकर उनका निवारण किया। संयुक्त वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर वन विभाग के विपुल वर्मन , डीएफओं बाक्सा व वन विभाग के अन्य कर्मचारी, 64 वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट नन्द किशोर टमटा, संदीप पुनिया, उप कमांडेन्ट व 64 वीं वाहिनी के अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहें । क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी रंगिया से संजीव कुमार सिंह, द्वीतीय कमान अधिकारी, चन्दन तलुकदार, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, रमेश कुमार, उप कमाण्डेन्ट,  शिवजीव, उप कमाण्डेन्ट संचार,  परवीन सिंह मलारा, सहायक उप कमाण्डेन्ट व क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया सभी कार्मिक उपस्थि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें