नगांव जिला में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर हुई सत्रह हजार के पार हुई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव जिला में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर हुई सत्रह हजार के पार हुई

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। जिला में कोविड मरीजों की संख्या में पहले से कमी आई है परन्तु अभी भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अप्रैल से अभी तक कुल 17 हजार 334 लोग कोविड  से संक्रमित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न स्थानों पर पांच हजार तीन सौ बहत्तर लोगों की जांच के बाद 99 लोगों में कोविड संक्रमण पाया गया है। इसमें 95 मरीजों को जिला के विभिन्न अस्पतालों के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि 4 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिला में एक्टीव कोविड के मामले की संख्या एक हजार चार सौ उन्नीस है। 15 हजार 819 मरीज कोविड से स्वस्थ हो कर अपना स्वाभाविक जीवन ज्ञापन कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि जिला में आज एक महिला की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। मृत महिला जिला के 1 नंबर जोलाहगांव की निवासी साविना वेगम (40) बताई गई है।कोविड की दूसरी लहर में जिला में मरने वालों की कुल संख्या 96 हो गई है। जिला उपायुक्त कविता पद्मनाभन ने जिला के कुल 132 क्षेत्रों में कंटेंटमेंट जोन घोषित किया था जिसमें अभी भी 22 क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन में  है। ताजा खबरों में मिली जानकारी के मुताबिक आज भी दो नए क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें