नगांव बोरकोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री जन विकास योजना का शिलान्यास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव बोरकोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री जन विकास योजना का शिलान्यास

 


पूजा माहेश्वरी

बोरकोला असमीया जाती जीवन की एक मिलन भूमि: विधायक रुपक शर्मा 

नगांव। जिला के सदर विधानसभा अंतर्गत तथा बेजबेजिया के नजदीकी अंचल बोरकोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सदर विधायक रुपक शर्मा ने प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत लगभग 57 लाख रुपए के खर्च पर बनने वाले एक सभा कक्षा का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बोलते हुए नगांव रत्न प्राप्त विधायक रुपक शर्मा ने कहा कि बोरकोला असमीया सीख समुदाय के साथ विभिन्न जातियों की एक मिलन भूमि है । कलंग और हारिया नदी के बीच बसा बोरकोला भूखंड का कृषि कार्य क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है ।बोरकोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में पाखीमोरिया मंडल के भाजपा अध्यक्ष तथा अनूसूचित जाति बोर्ड के अध्यक्ष नरेन दास , भाजपा के जेष्ठ नेता घनो दास , दक्षिण पाट गांव पंचायत के अध्यक्ष युग प्रसाद बरदलै, शिक्षाविद गुरुमुख सिंह, समाजिक कार्यकर्ता दरबार सिंह, सेवानिवृत्त अभियंता मोहिनी मोहन लस्कर, पूर्व पंचायत सभानेत्री टुटूमनी लस्कर, नाट्यकार दिलीप लस्कर ,लोक निर्माण विभाग (गृह) के महकमा अभियंता मिनारा हुसैन, सहकारी अभियंता पल्लव ज्योति महंत, विशिष्ट समाजिक कार्यकर्ता सत्यजीत बोरा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन किया गया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें