रंगिया: ड्रग्स सहित तीन युवकों को पकड़ा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: ड्रग्स सहित तीन युवकों को पकड़ा

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया के सीतारा में स्थानीय लोगों ने ड्रग्स सहित तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर  अपराधियों के पास से एक अल्टो गाड़ी सहित ड्रग्स कन्टेनर और सिरिंज बरामद किया गया। अब्दुल अली, बाहार अली और राजू अली नामक अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अल्टो और एक बाइक पर बैठकर 5 युवक उक्त अंचल में घुसे। स्थानीय लोगों को उनपर सन्देह होने पर उन्हें रुकने के लिये कहा गया। तभी युवकों ने वहाँ से भागने की कोशिश की। तभी उनमें से दो युवक ड्रग्स कंटेनर वहीं गिराकर बाइक द्वारा वहाँ से भागने में सफल हो गये। परंतु स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को धर दबोचा। साथ ही उनकी अल्टो गाड़ी और इसमें छिपाकर रखे ड्रग्स कन्टेनर बरामद किये गए। घटनास्थल पर मामला गरम हो गया परंतु मौके पर पुलिस की टीम पहुँचकर अपराधियों को थाने ले गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें