बादुलीपार में 20 स्वास्थ कर्मी का अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बादुलीपार में 20 स्वास्थ कर्मी का अभिनंदन

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट जिले के चारिंगिया खण्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत बादुलीपार लघु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्वावधान में 10 अगस्त को रँगामाटी श्रीमंत क्लब में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। 


बादुलीपार आंचलिक सँवादिक संस्था और मारवाड़ी युवा मंच, सिखर शाखा के सयुंक्त सौजन्य से उक्क्त शिविर का आयोजन किया गया। गोलाघाट जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष पवित्र बोरबोरा ने शिविर का अनावरण किया। जिसका आयोजन बदुलीपार क्षेत्रीय प्रेस एसोसिएशन और मारवाड़ी युवा मंच, बदुलीपर  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।


इस दौरान सर्वप्रथम सेवा प्रदान करने वाले स्वास्थ कर्मियों के साथ बादुलीपार गाँव रक्षा वाहिनी के सचिव तिलक गोगोई , आपकु के केंद्रीय सह सचिव प्रणव चक्रवर्ती को फुलाम गामोचा से अभिनन्दन किया गया। 


इस दौरान शिविर में 400 लोगो को कोविड के टीके भी लगे। अभी तक बादुलीपार खुद्र प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के सौजन्य से 8490 कोविड वैक्सीन प्रदान किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें