अरुणा अग्रवाल
रंगिया। कामरूप जिला के पीबी कनिहा हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य निजबोरिगोग, नौवारी निवासी अतुल चन्द्र चौधुरी (83) कोविड मुक्त होने के बाद भी उनकी होरुसजाई कोविड केअर अस्पताल में मृत्यु हो गई। स्व. चौधुरी बोरिगोग साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष, निज-बोरिगोग शिमलुआ संघ और पुस्तकालय के पूर्व सचिव, मिलन चौक आंचलिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष सहित विभिन्न कार्यक्रमों में सीधे तौर पर जुड़े थे। पीबि कनिहा हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी, अखिल रंगिया महकमा छात्र संगठन, कनिहा केंद्रीय छात्र संगठन, बोरिगोग साहित्य सभा सहित बहुत से दल संगठन और स्थानीय लोगो ने शोक व्यक्त किया गया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें