गुवाहाटी। राजधानी के दिसपुर और हातीगांव थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और सेंधमारी की कुछ घटनाओं की पृष्ठभूमि में (केस नंबर 2227/21 और 2358/21 दिसपुर थाना क्षेत्र) स्नैचरों और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पिछले दो दिनों में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया और संभावित संदिग्धों के विभिन्न ठिकानों और किराए के घरों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में कुल 20 स्नैचर्स और चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
इस प्रक्रिया में 02 लैपटॉप, 07 महंगे मोबाइल, 02 स्कूटी बरामद की गईं। इनमें से अधिकतर स्नैचर और चोर धुबरी, बरपेटा, नलबारी, दरंग, कामरूप (ग्रामीण), ग्वालपाड़ा और कामरूप (मेट्रो) जिलों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधी या तो किराए के मकानों में रहते हैं या निर्माणाधीन या खाली भवनों में शरण लेते हैं। पुलिस अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रखे हुए है।
गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य रूप से महिदुल अली (28), कामरूप (मेट्रो), हसन अली (27) कामरूप (ग्रामीण), नयन दास (27) धुबरी, धरणी दास (22) धुबरी, नूर हुसैन (24) कामरूप (ग्रामीण), जान अली (22) बरपेटा, मीर हुसैन (26) बरपेटा, बिकी अली (20) कामरूप (ग्रामीण), राजेश साहू (21) कामरूप (मेट्रो), कामरूप (मेट्रो), सैबुल इस्लाम (23) बरपेटा, सैबुल इस्लाम (39) बरपेटा, बहारुल इस्लाम (28) ग्वालपारा, छोटू अली (26) दरंग, राहुल अली (20) नलबारी, रफीक हुसैन (22) दरंग, शाहिद हुसैन (30) नलबारी, बाबुल अली (28) बरपेटा, राजेश साहू (21) कामरूप (मेट्रो), उमानंद दास (19) कामरूप (ग्रामीण) शामिल हैं। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें