निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई के एक गांव में बिजली के बिल को लेकर कई परिवारों की रातों की नींद उड़ी हुई है। प्राप्त समाचारों के अनुसार, होजाई के उदयपुर गांव में कई परिवारों का बिजली बिल लाखों में आया है। मालूम हो, गांव के विमान सिंह का बिल 14,47,427; रविंद्र सिंह का बिल 67,406; वनमाला सिंह का 54,252; मनीसाना सिन्हा का बिल 57,249 रुपए आया है। इस तरह का बिल 6-7 परिवारों का आया है। संवाददाताओं से बात करते हुए बिजली उपभोक्ता विमान सिंह ने बताया कि पिछले महीने मेरा बिल 153 रुपए आया था और इस बार यह बिल 14 लाख के पार आया है। इस सिलसिले में मैंने बिजली विभाग को जब संपर्क किया तब उन्होंने मुझे सीधे-सीधे कहा कि आप बिजली ऑफिस में आइए फिर हम इस संदर्भ में आपसे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा बिजली विभाग के कर्मचारी ने मुझसे कहा कि हमारी गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि बिल बनाने वाला ट्रेनिंग पास है फिर भी आप अपनी रीडिंग और बिल लेकर आइएगा। सिंह कहते हैं की इस बिल को देखकर मुझे लगता है पूरे होजाई-वासियों का बिल मुझे ही चुकाना है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें