गुवाहाटी। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (श्रुतसंवर्धनि) महासभा, पूर्वांचल खंडेलवाल महासभा व उपहार ट्रस्ट ने संयुक्त रूप अमृत भोग भंडारे के संस्थापक भागचंद जैन एवं सेवा कर्मीयो का अभिनंदन प्रशस्ति पत्र व फुलाम गमछा से सम्मान हरियाणा भवन मे आयोजित सम्मान समारोह के दौरान किया। गौरतलब है कि भागचंद जैन ने "अमृत भोग भंडारा" की स्थापना - मार्च 2020 में की थी जो आज तक निरंतर चालू है । श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन (श्रुतसंवर्धनि ) महासभा, असम के अध्यक्ष व पूर्वांचल खंडेलवाल महासभा के कार्याध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार काला जैन, धर्मसरंक्षणी असम के अध्यक्ष कपूरचंद पाटनी जैन, श्रुत संवर्धनी महासभा असम के उपाध्यक्ष, धर्म सरंक्षणी लोवर असम के कार्यवाही मंत्री सुभाष चंद बड़जात्या जैन, भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला महासभा की अध्यक्षा नीरू अजमेरा व मंत्री वीणा छाबड़ा तथा समाज के कर्मठ कार्यकर्ता श्रीमती मनोरमा पाटनी थी ।
श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पूजा विभाग के संयोजक महावीर पाटनी, महावीर भवन के अध्यक्ष विजय कुमार गंगवाल, श्री दिगंबर जैन होम्योपैथिक औषधालय के अध्यक्ष विजय कुमार पांड्या तथा समाज के कर्मठ कार्यकर्ता रामचंद्र सेठी व प्रमोद पहाड़िया व अन्य पदाधिकारी गण व सदस्य भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अजय अग्रवाल द्वारा किया गया।







Bahut accha kam kr rhi hai App or Appki Tim ko Bahut Bahut Badaya
जवाब देंहटाएं