इटानगर में कोरोना के मद्देनजर नई एसओपी जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इटानगर में कोरोना के मद्देनजर नई एसओपी जारी

 


इटानगर। अरूणाचल प्रदेश के राजधानी परिसर के एसओपी एवं कर्फ्यू की समीक्षा करते हुए इटानगर राजधानी परिसर के उपायुक्त तालो पोटोम ने शनिवार को एक नयी एसओपी जारी किया। नई एसओपी आगामी आठ अगस्त से लागू होगा। कर्फ्यू रोजाना शाम चार बजे से सुबह पांच बजे तक 13 अगस्त तक जारी रहेगा।


शनिवार को मीडियाकर्मी को संबोधित करते हुए डीसी पोटोम ने कहा कि पहले कर्फ्यू रोजाना दोपहर तीन बजे से सुबह पांच बजे तक था, लेकिन राज्य स्वास्थ्य कार्य बल (एसएचटीएफ) की सिफारिश के अनुसार जिला प्रशासन ने कर्फ्यू के समय में बदलने का फैसला लिया है। राजधानी क्षेत्र के सरकारी व निजी कार्यालयों, दुकानें खोलने के नियम में भी बदलाव किया गया है।


नये एसओपी के दौरान व्यक्तिगत वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी, हालांकि, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य सहित सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन सेवा से संबंधित मीडिया, पानी, बिजली उत्पादन, पारेषण और जिला सेवाओं, दूरसंचार सेवाओं को छूट दी जाएगी। मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोपहर 2.30 बजे तक सरकारी और निजी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के कामकाज की अनुमति दी गयी है।


सार्वजनिक कार्यक्रम एवं बैठकों को कार्यालय में अनुमति नहीं दी जाएगी, ऑनलाइन सेवाओं और वर्चुअल मीटिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि, भीड़भाड़ को कम किया जा सके। सड़क के दोनों छोरों पर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 2.30 बजे तक खोलने की अनुमति है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें