रिपुन बोरा के संबोधन में कांग्रेस की आंतरिक स्थिति उजागर हुई: भाजपा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रिपुन बोरा के संबोधन में कांग्रेस की आंतरिक स्थिति उजागर हुई: भाजपा

 

फाइल फोटो


गुवाहाटी। आंतरिक कलह से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जूझ रही है। असम की जनता के बारे में सोचने का समय कांग्रेस नेताओं के पास नहीं है। ये बातें असम प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा है कि इसकी पुष्टि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के बयान से होती है।


प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी के जवाब में आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोरा अपने कार्यकाल के अंतिम समय तक अपनी सीट के लिए लड़ाई करते रहे। इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा ने असम प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेन बोरा की मीडिया के सामने भाजपा सरकार पर टिप्पणी को बेहद हास्यास्पद बताया है।


एक बयान में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनोज बरुवा ने उपहास करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस ने डॉ हिमंत बिस्व सरमा नेतृत्व वाली राज्य सरकार की बेवजह चर्चा कर असम की जनता को अनावश्यक रूप से भ्रमित करने की बजाए कांग्रेस के आंतरिक मामलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


प्रदेश भाजपा का मानना है कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के भाषण से कांग्रेस पार्टी की सत्ता की लड़ाई लोगों के सामने उजागर हुई है। ज्ञात हो कि बुधवार को गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय प्रेक्षागृह में असम प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष भूपेन बोरा और तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभाल ग्रहण किया। इसी दौरान वर्तमान व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपानीत राज्य सरकार की जमकर आलोचना की थी। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें