रंगिया: बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता समेत 7 कर्मचारी निलंबित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता समेत 7 कर्मचारी निलंबित

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता समेत 7 कर्मचारियों को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है।  सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में गैर जमानती शिकायत दर्ज कराई गई है।  रंगिया के सहायक महाप्रबंधक दिगंत डेका ने कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बिजुली भवन में दर्ज कराई गई थी।  विभाग की ओर से जांच शुरू कर इन्हें तत्काल बिजली विभाग से निलंबित कर दिया गया है। एक कर्मचारी इलाज के नाम पर 4 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये तक का झूठा मेडिकल क्लेम दर्ज कराया था। उनके खिलाफ इस शिकायत के पश्चात उन्हें तत्काल नौकरी से निलंबित कर दिया गया।  2 नंबर रंगिया बिद्युतिक समण्डल के कनिष्ठ अभियंता ज्योतिष डेका, प्रधान सहायक जतिन वैश्य, लाईन मेन क्रमशः महादेव राजबंशी, नूरुद्दीन अली, जाफर अली, रबीन मेधी, सहकारी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य असिस्टेंट उमेश दास, 1 नंबर रंगिया बिद्युतिक समण्डल के सहायक  बिस्वजीत बर्मन के खिलाफ विभागीय रूप से अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। थाने में धारा 420, 409, 468 व 471 के तहत चार मामले दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अब देखना है कि सरकारी विभाग के अधिकारी द्वारा इसप्रकार करीब 45 लाख रुपये का फर्जी बिल जमा कर सरकार से रूपयों की मांग के बाद बिजली मंत्री बिमल बोरा क्या कदम उठाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें