ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर जिले के पानीगांव निवासी 41 वर्षीय निरेन बरुआ का कल रात्रि लगभग 10:30 बजे मृत्यु हो जाने से इलाके में शोक की लहर है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय नीरेन बरुआ विगत कुछ दिनों से गंभीर रोग से ग्रस्त थे जिनकी चिकित्सा पहले पटना एवं गुवाहाटी के बाद डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में चल रहा था। बरुआ की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उनको विगत 2 दिन पूर्व लखीमपुर के समर्पित चिकित्सालय से डॉक्टरों ने छुट्टी देकर घर भेज दिया था जिनको कल रात्रि काल ने अपना ग्रास बना ही लिया। स्वर्गीय बरुआ लखीमपुर के पत्रकार तथा नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी अध्यक्ष कुमुद बरुआ के छोटे भाई थे तथा बसंत बोरा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक भी थे। स्वर्गीय बरुआ अपने पीछे अपनी मां, पत्नी और दो बड़े भाई को छोड़कर परलोक सिधार चुके हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें