आईआईटी रुड़की ने बनाया भूकंप से अलर्ट करने वाला ऐप - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आईआईटी रुड़की ने बनाया भूकंप से अलर्ट करने वाला ऐप

 


रुड़की।आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है जो भूकंप आने से पहले ही अलर्ट कर देगा। देश में ऐसा ऐप पहली बार बनाया गया है। यह भूकंप के आने से 20 सेकेंड पहले अलर्ट करेगा। साथ ही अगर कोई व्यक्ति भूकंप के कारण कहीं फंस जाता है तो यह ऐप उसकी लोकेशन की जानकारी भी देगा।


यह ऐप उत्तराखंड ससरकार, आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने तैयार किया है। आईआईटी रुड़की में इस पर चार साल से काम चल रहा था। इसका नाम उत्तराखंड भूकंप अलर्ट रखा गया है। इसे कोई भी मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है। बताया गया है की 5.5 इंटेंसिटी का भूकंप आने पर यह ऐप एक्टिव होगा और काम करना शुरू कर देगा। इस पर करीब छह करोड़ रुपये लागत आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें