गुवाहाटी। आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवा में अपने कदम बढ़ाते हुए आज डायलिसिस सेंटर यूनिट- 2 का उद्घाटन वयोवृद्ध समाजसेवी कामाख्या प्रसाद भूत व उनकी बहन गीता देवी मोर के कर कमलों से किया गया। गौरतलब है कि श्री भूत ने इस यूनिट- 2 में 7 डायलिसिस मशीन भी प्रदान कर हॉस्पिटल की अग्रगति में भी सहयोग दिया है। इस अवसर पर असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों को मानते हुए एक संक्षिप्त सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हॉस्पिटल के अध्यक्ष शरद जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि डायलिसिस यूनिट -2 में 10 मशीनें हैं ।हर शिफ्ट में एक साथ 10 रोगियों को डायलिसिस दे सकते हैं। इसके बाद भी ज्यादा रोगी आई है तब दूसरे शिफ्ट में यह सेवा दे सकते हैं ।एक शिफ्ट में प्राय 4 घंटे का समय लगता है। जिसमें आधा घंटा विराम देकर दूसरी शिफ्ट शुरू करनी पड़ती है।श्री जैन ने आगे कहा कि डायलिसिस सिस्टम हर सरकारी गैर सरकारी हॉस्पिटल में मौजूद रहता है। मगर मारवाड़ी हॉस्पिटल में इस सिस्टम को रोगियों के दृष्टिकोण से यहां काफी सुविधाजनक माना गया है।कारण समाज मे आर्थिक वर्ग के जो अलग-अलग लोग रहते हैं। उनमें निम्न आय वर्ग के रोगियों से हॉस्पिटल डायलिसिस के लिये एक रूपया भी मुनाफा नहीं लेगी। अर्थात लागत मूल्य ही लेकर निम्न आय वर्ग के लोगों को डायलिसिस इलाज किया जायेगा। जबकि आर्थिक सक्षम लोग से भी जो शुल्क लेगी वह अन्य हॉस्पिटल के मुकाबले में कम लागत ही होगी। इससे पहले हॉस्पिटल के सचिव आर के जोशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभा प्रारंभ की। मंच पर अध्यक्ष शरद जैन ,मुख्य अतिथि कामाख्या प्रसाद भूत, पूर्व अध्यक्ष रमेश गोयंका, पूर्व सचिव अनिल जैना, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल उपस्थित थे।सभा में रामअवतार भरतिया, राजकुमार मोर, बजरंग लोहिया, श्यामसुंदर, विनोद सोनी, सुशील जैन, कांता अग्रवाल, दिलीप जालान, डॉ दिनेश अग्रवाल, प्रमोद मोर, राजकुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें