जेसीआई की त्रिदिवसीय मिडकान "उदघोष" ने स्थापित किए नए आयाम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई की त्रिदिवसीय मिडकान "उदघोष" ने स्थापित किए नए आयाम

 


गुवाहाटी। जेसीआई जोन पच्चीस के चालू सत्र के मध्यानंतर पर आहुत त्रिदिवसीय "उदघोष" नामित मिडकोन का वरचुअल रूप से दिनांक 30 जुलाई से 1 अगस्त 2021 को सफलतापूर्वक आयोजन आतिथ्य शाखा जेसीआई गुवाहाटी एंजेल्स द्वारा जुम के माध्यम से सम्पन्न हुआ। प्रथम दिवस दिनांक 30 जुलाई 2021 को उदघाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाते हुये अपने सारगर्भित उदबोधन में जोन-25 के रचनात्मक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये, पूर्वोत्तर के नये शहरों में जेसीआई के विस्तार तथा सदस्यों की उत्तरोत्तर बृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुयें इसे राष्ट्रीय स्तर पर शत-प्रतिशत बढोतरी कर कीर्तिमान स्थापित करने की संज्ञा देते हुये मण्डल अध्यक्ष जेसी अंकुर झुनझुनवाला व मण्डल कार्यसमिति सदस्यों के साथ मण्डलिय निदेशक (ग्रोथ एण्ड डवलपमेंट) जेसी ममता बांठिया एवं सयोजनकर्ता अध्याय अध्यक्ष को बधाईयाँ देते हुये जोन के कार्यक्लापो की सराहना की। इस समारोह में 700 से अधिक नये सदस्यों को शपथग्रहण करवाकर जेसीआई की सदस्यता प्रदान की गयी। इस समारोह में  राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न गणमान्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति एवं सम्बोधन से समारोह की गरिमा बढायी। जेसी सिल्की चोधरी व जेसी नुपुर सरावगी ने समारोह का सुंदर संचालन किया। 


द्वितीय दिवस दिनांक 31 जुलाई 2021 को  वरचुअल रूप से मिडकोन में पूर्वोत्तर के चालीस चैप्टर के सदस्यों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें सदस्यों ने बढ चढ कर अंश ग्रहण करते हुये अपनी प्रतिभा को उजागर किया। श्रीमान मिडकोन के विजेता रहै जेसीआई गुवाहाटी केलिबर के जेसी अखिलेश माहेश्वरी, श्रीमती मिडकोन की विजेता रही जेसीआई तिनसुकिया रायल्स की जेसी नानी बरलिया, मिडकोन कुमारी टाइटल की विजेता रही जेसीआई कामरूप इस्टीम की जेसी तान्या अग्रवाल, मिनी फेनाथन व रिलस् प्रतियोगिता की विजेता रही  जेसीआई कामरूप इस्टीम की जेसी तान्या अग्रवाल, उपविजेता रही जेसीआई कामरूप इस्टीम की जेसी अनुश्री दुधोङिया, भाषण प्रतियोगिता(जूनियर) की विजेता रही जेसीआई गुवाहाटी स्पार्क की जेसी अर्चिता अग्रवाल व उपविजेता रहै जेसीआई कामरूप इस्टीम की जेसी अभिप्राय घोसले व जेसीआई गुवाहाटी स्पार्क की जेसी श्रीजिता अग्रवाल, भाषण प्रतियोगिता (सीनियर) के विजेता रहै जेसीआई गुवाहाटी क्युईन की जेसी सुमन अग्रवाल व उपविजेता रही जेसीआई गुवाहाटी क्युईन की जेसी निकिता गुप्ता। सभी विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिता के निर्णायक की महती भूमिका निभाई राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी श्रैजा झॅवर, जेसी कोशिक कथरी, जेसी रश्मि खाटुवाला, प्रसन्नजीत बजाज व श्रीमती निशा तोषनिवाल ने। इन प्रतियोगिता के संयोजन में आतिथ्य शाखा जेसीआई गुवाहाटी एंजेल्स की सदस्य पुनम मुरारका, गुंजन सिंथोलिया, मनी अग्रवाल, रेनु अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अंजू सिकरिया, नुपुर सरावगी, शालीनी हंसारिया ने रचनात्मक भूमिका निभाई।  इससे पूर्व जेसीआई गुवाहाटी क्युईन की अध्यक्ष जेसी आशिका छाबड़ा ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। 


तृतीय दिवस दिनांक 1 अगस्त 2021 को सुबह के सत्र में आर टू आर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में जोन पच्चीस के संस्थापक अध्यक्ष जेसी मनीष खाटुवाला ने अपने सम्बोधन में सदस्यों को वर्तमान परिवेश में आपदा में अवसर ढूंढने तथा अपने आप को अपडेट कर अपनी गुणवत्ता बढाने में समय का सदुपयोग करने पर सारगर्भित उदबोधन रखा। वरचुअल रूप से सदस्यों के मध्य आर टू आर के माध्यम से वार्ता का कार्यक्रम सम्पादन के बाद जोन अध्यक्ष जेसी अंकुर झुनझुनवाला व निवर्तमान जोन अध्यक्ष जेसी राजेश गंगवाल ने सभी अध्याय अध्यक्ष के साथ विगत छ: माह में हुये कार्य की समीक्षा तथा आने वाले छ: महीने के भावी योजनाऔ पर विवेचना कर और रचनात्मक आयाम तय करने के लिये मार्गदर्शन किया। 


सांयकालीन तंत्र विशेष सत्र था जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, मिडकान एवार्ड सेरेमनी में जोन पच्चीस के तीन रीजन के जोन उपाध्यक्ष जेसी शुभम् अग्रवाल, जेसी शीतल लोहिया व जेसी दीपक भजनका ने अपने अपने क्षेत्र के मनेजमेंट, ट्रेनिंग, बिजनेस, समाजिक, राष्ट्रीय प्रकल्प तथा अन्य श्रेणियों में उमदा व अव्वल कार्य करने वाले अध्याय व अध्याय अध्यक्ष तथा संयोजनकर्ता जेसी सदस्यों को विजेता व उपविजेता के रूप में पुरुष्कार देकर सम्मानित किया। जोन अध्यक्ष द्वारा भी नये अध्याय प्रायोजक करने वाले अध्याय अध्यक्ष को गोल्डन कालर भेंट कर सम्मानित किया। वरचुअल रूप से मिडकोन को टेकनिकल रूप से संचालित करने मे जेसी विजित प्रकाश अग्रवाल व जेसी रोहीत जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  त्रिदिवसीय इस उदघोष मिडकान के कांफ्रेंस निदेशक के रूप में जेसी ममता अग्रवाल व कांफ्रेंस सेक्रेट्री के रूप में जेसी नेहा अग्रवाल की अथाह मेहनत से वरचुअल रूप से सैकड़ों सदस्य का जुङाव हुआ एवं मिडकान सफलतापूर्वक सम्पादित हुयी। 


ये प्रेष विज्ञप्ति जोन पच्चीस की जन सम्पर्क अधिकारी जेसी पुजा गोयनका द्वारा सर्व साधारण की जानकारी हेतु प्रेषित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें