रमेश गोयनका अध्यक्ष व डॉ. घनश्याम धानुका बने महामंत्री
गुवाहाटी। आठगांव स्थित मारवाड़ी अस्पताल के सभागार में वृहस्पतिवार की अपराह्न एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। श्री मारवाड़ी दात्वय औषधालय के अध्यक्ष शरत जैन की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संविधान के तहत 5 सदस्य तदर्थ कॉमेटी के गठन के सिलसिले में बैठक बुलाई गई। इनमें गणमान्य, संरक्षक, पोषक, विशिष्ठ व साधारण श्रेणी से एक-एक सदस्यों को चुनकर 5 सदस्य तदर्थ कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
बैठक में सर्वप्रथम अशोक धानुका ने गणमान्य श्रेणी से रमेश गोयनका का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन प्रदीप भड़ेच व राम अवतार भरतिया ने किया। सभागार में उपस्थित सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। बाद में संरक्षण श्रेणी से मनोज अग्रवाल ने सांवरमल अग्रवाल का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन सुशिल जैन व विश्वनाथ गोयनका ने किया। इसी क्रम में पोषक श्रेणी से रामस्वरूप खाखोलिया ने मनोज लुंडिया का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन दीपक मोर व विनोद सोनी ने किया। वहीं विशिष्ठ श्रेणी से राजकुमार मोर ने रवि अजितसरिया का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन मुकेश बेताला व सुभाष केजरिवाल ने किया। जबकि साधारण श्रेणी से प्रमोद मोर ने संजय केड़िया का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन प्रदीप भुवालका व किशोर धानुका ने किया। 5 सदस्य चुने जाने के बाद परंपरा अनुसार इस सभा को भंग की गई।
तत्पश्चात तदर्थ समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राम अवतार भरतिया ने नए अध्यक्ष के रूप में रमेश गोयनका का नाम प्रस्तावित किया जिसका समर्थन अशोक धानुका व प्रदीप भड़ेच ने किया। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष के रूप में श्री गोयनका के प्रति अपना समर्थन जताया। बाद में निवर्तमान अध्यक्ष शरत जैन ने कहा कि परंपरा अनुसार नए अध्यक्ष स्वेच्छा से अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हैं। ऐसे में उन्होंने श्री गोयनका को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने हेतु आमंत्रित किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमें महासचिव के रूप में डॉ. घनश्याम दास धानुका, उपाध्यक्ष राम अवतार भरतिया व कैलाश लोहिया, संयुक्त सचिव प्रमोद मोर व रामस्वरूप खाखोलिया तथा कोषाध्यक्ष के रूप में विश्वनाथ गोयनका को शामिल किया गया। अपने स्वागत संबोधन में श्री गोयनका ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनके गंधों पर दी गई है, उसका निर्वाहन वे पूरी निष्ठा के साथ करेंगे ताकि मारवाड़ी समाज की 105 वर्ष पूराने श्री मारवाड़ी दातव्य औषधालय के अंतर्गत मारवाड़ी अस्पताल को एक नई उंचाई पर ले जाया जा सके। इस दौरान तदर्थ समिति के अध्यक्ष श्री गोयनका ने पुरानी कमेटी के अध्यक्ष शरत जैन की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके 6 वर्ष के कार्यकाल के दौरान मारवाड़ी अस्पताल ने न केलव एक नया आयाम स्थापित किया है बल्कि अस्पताल को एक नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल के दौरान वे इसे और नई उंचाइयों पर ले जाने का भरसक प्रयास करेंगे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अस्पताल के नवनियुक्त महामंत्री श्री धानुका ने दिया।
डॉ. घनश्याम धानुका









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें