जेसीआई कामरूप एलीट ने टीकाकरण अभियान के तहत दस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई कामरूप एलीट ने टीकाकरण अभियान के तहत दस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया

 


गुवाहाटी। शहर के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविरों की अपनी श्रृंखला को जारी रखते हुए जेसीआई कामरूप एलीट ने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच दस हजार से अधिक लोगों को कोविड 19 वैक्सीन देने में एक नया मील का पत्थर बनाया है। 11 जून से  नेपाली मंदिर, एलआईसीआई कार्यालय, लोखरा, सोनपुर गांव, हाटीगांव, बरसाजई, ज्योतिकुची, जाजोदिया भवन, श्री ऑटोमोबाइल्स पलटन बाजार में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया है। अध्यक्ष गुंजन हरलालका ने कहा कि शिविर को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। सुबह से ही लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई है। कोवीशील्ड की पहली और दूसरी खुराक 18 साल और 45 साल उम्र आयु समूहों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जा रही है। संस्थापक अध्यक्ष सुमीत सेठी ने कहा कि हमारे शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है व गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हमारे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर हर्ष झुनझुनवाला, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष जेसी राजेश गंगवाल, क्षेत्रीय निदेशक (कार्यक्रम) जेसी सुमित झंवर, जेसीआई पाथफाइंडर की अध्यक्ष जेसी पूजा जैन ने अपनी उपस्थिति से शिविर की शोभा बढ़ाई। उन्होंने शिविर की अद्भुत व्यवस्था की प्रशंसा की। सचिव रोमित जैन ने कहा कि कार्यक्रम संयोजक अभिनंदन सोगानी और धीरज सरावगी, बिजीत प्रकाश, सदस्य राहुल हरलालका, अमित अग्रवाल, आशीष जैन, शरद जैन, नीलेश अग्रवाल जो समर्पित भावना के साथ निस्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं, सभी प्रशंसा के पात्र हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें