नगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम संपन्न

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) की नगर समिति द्वारा आज गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम स्थानीय सार्वजनिक ठाकुरड़ी, ढाकापट्टी में मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलीराम हेडगेवार,  माधव सदाशिवराव गोलवलकर (गुरुजी) और भारत माता की छवि पर माल्यार्पण किया गया और ध्वज फहराया गया। इसके बाद ध्वज के नीचे पुष्पांजलि अर्पित की गई और संघ से जुड़े व्यक्ति कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारीगण और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बंद लिफाफे में अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की। इसके बाद नगांव-मोरीगांव के विभाग प्रचारक ने बौद्धिक व्याख्यान उपस्थित लोगों के बीच रखा। गुरु पूर्णिमा के साथ संगति रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर संघचालक तितेश्वर बोरा, नगर कार्यवाहक नीतूल राजवंशी के साथ ही  भाजपा सदर मंडल के सभापति विजय गुप्ता, अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न व्यक्तियों ने भाग लिया। भगवा ध्वज को बड़े ही श्रद्धा के साथ फहराते हुए प्रार्थना का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 9 दशक से आर एस एस हिंदू संस्कार और संगठन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें