रंगिया के काउरबाहा में स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन की आधारशिला रखी विधायक भवेश कलिता ने - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया के काउरबाहा में स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन की आधारशिला रखी विधायक भवेश कलिता ने

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निज काउरबाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में एक करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले नए भवन की आधारशिला रंगिया के विधायक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता ने गत सोमवार को रखी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक भवेश कलिता ने अपने भाषण में बताया कि सरकार द्वारा राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गयी है।  ऐसे में बीटीआर के तहत आने वाले क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।  रंगिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काउरबाहा मौजा प्रशासनिक रूप से बीटीआर के अधीन है। काउरबाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से अधिक से अधिक क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कर रहा है, भले ही इस संबंध में इसका बुनियादी ढांचा कुछ समस्याएं पैदा कर रहा था। जल्द ही बीटीआर प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए वैज्ञानिक भवन का निर्माण  किया जाएगा।  भवेश कलिता ने यह भी कहा कि सरकार इस नए भवन में नए नए स्वास्थ्य उपकरण लगाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उधर उपचुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा छह सीटों में सभी छह सीटें जीतेगी ।  मीडिया के सामने प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा के संदर्भ में उन्होंने उपहास उड़ाते हुए कहा कि- कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व ही खतरे में है।  इस पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे है और कांग्रेस पार्टी थान बान बन गयी है।  उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का कोई भी भविष्य नहीं होने के कारण अब हर कोई भाजपा की और गति कर रहा है। कार्यक्रम में बीटीआर स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी सदस्य अरूप कुमार डे और गोरेश्वर परिषदिय क्षेत्र के सदस्य पवित्र बोड़ो सहित स्वास्थ्य विभाग के बहुत से उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें