लवलीना बरगोहांई की जीत के लिए नगांव में प्रार्थना सभा का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लवलीना बरगोहांई की जीत के लिए नगांव में प्रार्थना सभा का आयोजन

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। टोक्यो ओलंपिक्स खेलों के अंतर्गत बोक्सिंग में क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर मैडल पक्का करने वाली लवलीना बोरगोहांई की जीत से लोग उत्साहित हैं। असम की बेटी की जीत का सिलसिला जारी रहे इसके लिए लोग पूजा और आराधना कर रहे हैं। जगह जगह लोग लवलीना बरगोहांई की जीत के लिए दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान से विनती कर रहे हैं कि जीत के सिलसिले को वो जारी रखें। इसी क्रम में नगांव जिला के कोरवनी गांव के बोरगंवाइया मंदिर में बारह गांव से भी अधिक गांव के लोगों ने एकत्रित हो कर असम की बेटी लवलीना बोरगोहांई के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उसकी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस समय कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन किया गया। आगामी खेलों में जीत दर्ज कर असम व भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता बन कर विश्व में नाम रोशन करने के लिए दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान से प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें