गुवाहाटी। टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी किए जाने का मामला सामने आया है।
गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनापुर के नजीराघाट में स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने स्विफ्ट कार को क्षतिग्रस्त कर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार- बुधवार की मध्य रात्रि को सोनापुर से गुवाहाटी की ओर आ रही स्विफ्ट कार (एएस-01ईके-5881) को टोल प्लाजा पर भुगतान किए बिना ही कुछ आगे बढ़ गया। जिसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने कार पर लाठी-डंडों से बुरी तरह हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं कार में सवार लोगों को भी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बुरी तरह पीटा। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने परिस्थिति को नियंत्रित कर टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए सोनापुर थाने ले गई।
घटना के संबंध में टोल प्लाजा के इंचार्ज ने कहा कि टोल प्लाजा में कार्यरत कोई भी व्यक्ति कार में तोड़फोड़ नहीं किया है और न ही कार में सवार लोगों से मारपीट की है। हमला करने वाले सभी लोग बाहर के गुंडे थे। घटना की सारी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं कार चालक की माने तो पूरी घटना को अंजाम टोल प्लाजा में कार्यरत लोगों ने दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें