अमित नागोरी
गोलाघाट। कल देर रात्रि के करीब 9.10 बजे गोलाघाट नगर के चावल बाजार के 5-6 व्यापारिक प्रतिस्थानो में आग लगने अफरा तफरी मच गई। सूत्रों की माने तो इस घटना में क़ई प्रतिष्ठान का काफी नुकसान हुआ। हालांकि गोलाघाट के अग्निशामक विभाग के कर्मी ने वारदात पर काबू पा लिया था। दुकान लकड़ियों के होने की वजह कुछ प्रतिष्ठानों का काफी नुकसान हुआ। इनमे कुछ किराने, मसाले और गोदाम बताए गए है। अभी तक घटना के कारण का पता नही चल पाया है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें