गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस आगामी असम विधानसभा उपचुनाव में किसी के साथ की बातचीत नहीं कर रही है। छह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अपने दम पर छह उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये बातें शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कमलक्ष दे पुरकायस्थ ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन अब गुमनामी में है। एआईयूडीएफ को महागठबंधन से हटाए जाने के बाद इसी महीने महागठबंधन से हाग्राम महिलारी की बीपीएफ पार्टी को बाहर किया जाएगा। कांग्रेस ने पहले ही बीपीएफ से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि अखिल गोगोई की राइजर दल कांग्रेस के साथ मित्रता करने के प्रयास में विफल होने के समय असम जातीय परिषद के नेता लुरिनज्योति गोगोई को भी गठबंधन में लेना नहीं चाहते हैं। एआईयूडीएफ को महागठबंधन से अलग करने वाली कांग्रेस ने भविष्य में एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कमलक्ष दे पुरकायस्थ ने शुक्रवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस एक भी निर्वाचन क्षेत्र किसी के पास नहीं छोड़ेगी।" कांग्रेस छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन शुरू कर चुकी है। एआईसीसी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह इस प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 18 सितम्बर को असम आएंगे। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें