ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। लखीमपुर शहर मै श्री गणेश जन्म महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर लखीमपुर शहर के बामुन दोलोनी स्थित श्री गणेश मंदिर प्रांगण में सुबह से ही हजारो कि संख्या मै दिन भर भक्तो का आवागमन लगा रहा। दोपहर 11:15 बजे सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के पश्चात आरती की गई तत्पश्चात सवामणी प्रसाद भक्तों के मध्य वितरण किया गया। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश मंदिर में आयोजित मुख्य पूजा के जजमान लखीमपुर के जाने-माने व्यवसाई एवं समाज सेवक टीपू भोवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ अष्टविनायक भगवान श्री गणेश का दूध से अभिषेक करने के पश्चात पूजा अर्चना करवाई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों एवं गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। गणेश मंदिर परिसर मे इस पावन अवसर पर पूजा अर्चना करने पौंचे भगतो ने सुरक्षा व्यवस्था पर दुख प्रकट करते हुऐ आरोप लगाया कि जिला प्रशासन से इस धर्मिक अनुष्ठान कि अनुमति लेने के पस्च्यात भी पुलिस कि व्यवस्था न के बराबर थी जिसका फायदा उठाते हुऐ मंदिर परिसर मे जेबकतरे पूजा अर्चना करने आये कई भग्तो कि पाकेट पर अपना हाथ साफ करने मे सफल हुऐ।इस सम्प्रुण कर्यक्रम मै प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहीयोग करने के लिये मंदिर समिति ने सभी भक्तों को धन्यवाद ज्ञापन किया। गणेश मंदिर के अलावा शहर के कई जगह पर पंडाल बना कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर ढोल नगाड़े बजाते हुए बड़े हर्ष उल्लास के साथ पूजा अर्चना भी की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें