लखीमपुर में असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में असम लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

कोरोना काल को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए कई दिशा निर्देश 

लखीमपुर। असम लोक सेवा आयोग (APSC) की परीक्षा आगामी रविवार दिनांक 12 सितंबर 2021 को होना निश्चित हुआ है। इसमें राज्य में चल रहे कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार ने परीक्षार्थियों तथा उक्त परीक्षार्थियों की परीक्षा लेने वाले लोगों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके लिए आज लखीमपुर जिला उपायुक्त के सभागार में एक संवाद मेल का आयोजन भी किया गया। उक्त संवादमेल में लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सतावन ने संवाददाताओं को बताया कि इस बार लखीमपुर जिले में इस परीक्षा का सफल आयोजन हेतु कुल 15 सेंटर जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए हैं जिसमें कुल 2701 परीक्षार्थी इस इम्तिहान में अपने अपने भाग्य को आजमाने हेतु परीक्षा देंगे। सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दोपहर 2:00 से 4:00 तक आयोजित होने वाली इस असम लोक सेवा आयोग कि इस परीक्षा के प्रत्येक सेंटर में वीडियोग्राफी की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है । उन्होंने बताया कि इस बार की परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों का ई एडमिट उनके ईमेल एड्रेस पर भेजा जा चुका है । परीक्षार्थियों को ई-मेल द्वारा भेजे गए उक्त ई एडमिट का प्रिंट निकाल कर उन्हें अपने साथ अपने एक-एक फोटो सहित लाना अनिवार्य है । तथा उक्त फोटो को परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड की प्रतिलिपि पर परीक्षा लेने वाले अभिभावकों के समक्ष लगाना होगा । इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी, साधारण घड़ी, कैलकुलेटर, इत्यादि जैसी किसी भी सामग्री को नहीं ला सकते । और अगर वह इस प्रकार की किसी भी सामग्री को अपने साथ लेकर आते हैं तो उन्हें वह सामग्री वहां पर बनाए गए क्लॉक रूम में रखनी होगी जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन नहीं लेगा । इतना ही नहीं इस बार परीक्षार्थियों के लिए परिसर के अंदर ही पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई है जिसको लेने पर परीक्षार्थियों को उक्त सामग्रियों का भुगतान करें लेना होगा । कोरॉना वायरस जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थी एवं परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने मुख मंडल को मास्क का परिधान करना अनिवार्य किया गया है । इसके अलावा इम्तिहान देने आने वाले सभी परीक्षार्थियों को कम से कम एक वैक्सीन लेकर रिपोर्ट के साथ आना अनिवार्य है । अगर किसी कारणवश परीक्षार्थी वैक्सीन लेकर नहीं आता है तो फिर उक्त परीक्षार्थियों को 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट या फिर 42 घंटे पूर्व आर ए टी रिपोर्ट अपने साथ लेकर आना ही होगा । जिला उपायुक्त ने यह भी बताया कि रविवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वैक्सिंग ले चुके सरकारी कर्मचारी के अलावा किसी भी कांट्रेक्चुअल स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस परीक्षा के सफल आयोजन हेतु निर्धारित किए गए 15 सेंटरों के लिए कुल आठ मैजिस्ट्रेट प्रत्येक सेंटरों में निगरानी रखेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कॉल सेंटर बनाए गए हैं जिसके नंबर 1077 और 03752 245761 है। किसी भी असुविधा हेतु उक्त कॉल सेंटर की सहायता ली जा सकती है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें