अमित नागोरी
गोलाघाट। थाना बैक रोड में गोलाघाट के बजाज परिवार द्वारा भी गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर असमिया थीम पर झांपी, गामोचा और असम के हरियाली के मद्देनजर सजावट हुई और विधि विधान से पूजन हुआ। पंडित ठकन मिश्रा द्वारा पूजन कराया गया। मुख्य जजमान के रूप में महेश - कुसुम बजाज रहे। महिलाओं ने भजन के कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें