रंगिया: टैम्पो और एंबुलेंस के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में दो महिलाओं की मृत्यु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: टैम्पो और एंबुलेंस के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में दो महिलाओं की मृत्यु

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। कामरूप जिला के अंतर्गत बिहदिया में शनिवार को एक टैम्पो और एंबुलेंस के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में टेंपो के अगले हिस्सा में बैठी दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा टेम्पो में सवार अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेश्वर की ओर जा रही एएस - 29 - ईसी -3385 नंबर वाली टैंपू और बाईहाटा चाराली की ओर जा रही एएस - 01 - सीसी -5303 नंबर की एम्बुलेंस की टक्कर हुई । हादसे में गंभीर रूप में घायल टेंपो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि दुर्घटना में मारी गई दोनों महिलाओं समेत 12 लोग कमलपुर के विधायक दिगंत कलिता की बैठक में गई थी। बैठक खत्म होने के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वही शनिवार को उनके परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें