महेश्वरी समाज ने मनाया रक्षाबंधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महेश्वरी समाज ने मनाया रक्षाबंधन

 


निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। पूरे दुनिया भर में फैले महेश्वरी समाज के साथ-साथ आज होजाई में महेश्वरी परिवारों ने ऋषि पंचमी के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। बहनों ने पूरे दिन व्रत रखकर अपने भाई के लंबी उम्र की प्रार्थना की एवं संध्या काल में अपने भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधा एवं उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान भाई ने भी अपनी बहन को उपहार देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही कई भाई-बहनों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार को मनाया। उल्लेखयोग्य है की महेश्वरी समाज ऋषि पंचमी के दिन यानी गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाता हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें