अरुणा अग्रवाल
रंगिया। जेसीआई रंगिया रॉयल्स द्वारा गत बृहस्पतिवार को जेसीआई इंडिया बंधन मेगा पी आर सप्ताह की सुरुआत करते हुए रंगिया के पास स्थित जयंतीपुर गाँव में जरूरत मन्दों के बीच खाद्य सामग्रियों के पैकेट के साथ-साथ 200 मास्क का वितरण किया। कार्यक्रम जेसीआई के संस्थापक अध्यक्ष अंकुर अगरवाल और वर्तमान सचिव प्रियल क्याल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसके संचालन में शाखा अध्यक्ष ज्योति सराफ का भरपूर सहयोग रहा। वहीं आज संस्था द्वारा कार्यक्रम के तीसरे दिन स्थानीय वरिष्ठ महिला प्रमिला सिकरिया को सम्मानित किया। मालूम हो कि श्रीमती सिकरिया ने अपने जीवन की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हार नहीं मानते हुए जीवन मे आगे बढ़ने की कोशिश की है। संस्था की ओर से उन्हें प्रशंसा पत्र और फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की प्रियल क्याल, मोनिका अगरवाल, गरिमा सिकरिया सहित अनिता सिकरिया का सहयोग रहा। इसके अलावा जेसीआई द्वारा मेगा सप्ताह के दौरान आज नर्चरिंग ओमेन ऑनलाइन पर ओमेन स्किल डेवलोपमेन्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित प्रशिक्षक मानसी सोनी ने विभिन्न तरह की बस्तुएं बनाने की कला सिखायी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें