गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने स्थानीय यात्रियों के हित में इस सप्ताह से चार जोड़ी दैनिक डेमू स्पेशल की सेवाएं पुनर्बहाल करने का निर्णय लिया है। ये दैनिक डेमू स्पेशल की सेवाएं सिलीगुड़ी जंक्शन - न्यू बंगाईगांव, न्यू बंगाईगांव - गुवाहाटी, गुवाहाटी-हैबरगांव तथा गुवाहाटी-सिलघाट टाउन स्टेशनों के बीच पुनर्बहाल की जाएंगी। इन ट्रेनों की समय-सूची तथा ठहराव पूर्व अधिसूचना के अनुसार यथावत रहेंगे।
इसके अतिरिक्त 14 सितम्बर से तीन महीने की अवधि के लिए परीक्षण के तौर पर पार्सल लोडिंग के सुविधार्थ न्यू तिनसुकिया तथा रंगिया के बीच यात्रा कर रही स्पेशल ट्रेन (सं. 05928/05927) डिकम स्टेशन पर ठहरेगी।
इन डेमू स्पेशल सेवाओं में मुख्य रूप से ट्रेन सं. 07525/07526 सिलीगुड़ी जंक्शन - न्यू बंगाईगांव - सिलीगुड़ी जंक्शन दैनिक डेमू की सेवाएं सिलीगुड़ी जंक्शन से दिनांक 15 सितम्बर से तथा न्यू बंगाईगांव से 18 सितम्बर से पुनर्बहाल की जाएंगी। ट्रेन सं. 07523/07524 न्यू बंगाईगांव – गुवाहाटी - न्यू बंगाईगांव दैनिक डेमू की सेवाएं न्यू बंगाईगांव से 16 सितम्बर से तथा गुवाहाटी से 17 सितम्बर से पुनर्बहाल की जाएगी।
ट्रेन सं. 07527/07528 गुवाहाटी - हैबरगांव - गुवाहाटी दैनिक डेमू की सेवाएं 16 सितम्बर से पुनर्बहाल की जाएगी। ट्रेन सं. 07529/07530 गुवाहाटी - सिलघाट टाउन - गुवाहाटी दैनिक डेमू की सेवाएं गुवाहाटी से 16 सितम्बर से तथा सिलघाट टाउन से 17 सितम्बर से पुनर्बहाल की जाएगी। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें