रंगिया: जेसीआई ने नाटकीय ढंग से चलाया कोविड पर जागरूकता अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: जेसीआई ने नाटकीय ढंग से चलाया कोविड पर जागरूकता अभियान

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। जेसीआई रंगिया रॉयल्स ने अपनी राष्ट्रीय परियोजना जेसीआई सप्ताह  'बंधन' के पाँचवे दिन आज प्रशिद्ध माईम कलाकार मृगांक डेका और उनकी टीम के सहयोग से रंगिया शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों में लोगों को कोविड पर जागरूक करते हुए नाटकीय माध्यम से मास्क का वितरण किया। जेसीआई की ओर से बिना मास्क वाले लोगों को मास्क देकर कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गयी। कार्यक्रम शाखा के संस्थापक अध्यक्ष अंकुर अगरवाल की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रियल क्याल, स्वेता जाजोदिया, गरिमा सिकरिया, शोभा अगरवाल, पुनीत क्याल सहित जूनियर जेसीआई जेजे, रंगिया इनिशिएटर के सदस्यों का सहयोग रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें