रंगिया: पुलिस विभाग के विभिन्न पद के आवेदकों के लिए नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: पुलिस विभाग के विभिन्न पद के आवेदकों के लिए नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के लिए युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए हमारी सरकार ने एक विशेष पहल की है।  यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और रंगिया के विधायक भवेश कलिता ने कही। इस उद्देश्य से उन्होंने रविवार को रंगिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरनी स्थित आरिमत्तो मिनी स्टेडियम खेल मैदान प्रांगण में पुलिस विभाग के विभिन्न पद के आवेदकों के लिए नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उक्त समारोह में एस.एस.बी. रंगिया के डीआईजी जगदीप पाल सिंह, पांडुरी जिला परिषद के सदस्य लिटन कलिता, वैद्यगढ़ गांव पंचायत के पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी रंगिया ब्लॉक मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता सहित प्रशिक्षण लेने आये युवा प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें