रंगिया: उत्साह के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: उत्साह के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति, रंगिया द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आयोजित श्री गणपति महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। वहीं आज संध्या गणपति जी की प्रतिमा को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। आज सायं 4 बजे भक्तों ने श्री गणेश जी को सुसज्जित वाहन में बैठाकर श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए संगम संघ मैदान प्रांगण स्थित पावन पूज्य बरौलिया नदी में गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की धुनों के साथ विधिवत मंत्रोचार के बीच विसर्जन किया। भक्तों ने सिंदूर गुलाल की होली और पॉपर की आतिशबाजी के साथ झूमते गाते हुए गणेश जी को विदा किया। इस दौरान समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय भक्तों में भी उत्साह देखने को मिला।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें