अरुणा अग्रवाल
रंगिया। सकल दिगम्बर जैन समाज, रंगिया द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इसबार भी भादप्रद शुक्ल चतुर्थी से भादप्रद शुक्ल चतुर्दशी तक दस दिवसीय कार्यक्रमों के साथ पर्युषण महापर्व का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। वहीं इसबार कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रंगिया जैन समाज द्वारा कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किये जाने की जानकारी मिली है। इस महापर्व के शुभारंभ के मौके पर उत्तम क्षमा के अंतर्गत गत शुक्रवार को झंडारोहण पदमचंद राज प्रियल पहाड़िया परिवार द्वारा किया गया। वहीं मंगल कलश सोहन लाल विजय कुमार पांड्या, मंगलदीप भंवरलाल भागचंद पांड्या परिवार द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम जैन समाज के विशिष्ट परिवारों के सहयोग से संपन्न किये गए। गत शनिवार और रविवार को महापर्व के द्वितीय दिन उत्तम मार्दव धर्म और तृतीय दिन उत्तम आर्जव धर्म के अंतर्गत प्रातःकाल अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, दस लक्षण पूजन तथा संध्याकालीन आरती एवंम प्रवचन आदि धार्मिक कार्यक्रम मध्यप्रदेश से पधारे पारस भैया के पावन सानिध्य में जैन समाज के क्रमशः किरण कुमार विकाश कुमार पंकज कुमार गंगवाल और फूलचंद धर्मेन्द्र कुमार मनोज कुमार पहाड़िया सहयोग से आयोजित किये गए। वहीं आज पर्व के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म के अंतर्गत प्रातः 6.15 बजे अभिषेक ततपश्चात शांतिधारा, नित्यनियम पूजन, दसलक्षण पूजन तथा संध्या 6.30 बजे सांध्यकालीन आरती भंवरलाल भागचंद पांड्या परिवार के सहयोग से तथा मध्यप्रदेश से पधारे पारस भैया के पावन सानिध्य में आयोजित हुए। यह जानकारी मंदिर समिति के सचिव पद्युम्न जैन से प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया है कि दस दिवसीय पर्युषण महापर्व का समापन दैनिक नित्य कार्यक्रम सहित उत्तम ब्रह्मचर्य कार्यक्रम के साथ अनंत चतुर्दशी के दिन आगामी रविवार को किया जायेगा। वहीं समिति के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया, उपाध्यक्ष राजकुमार पांड्या, सह-सचिव मनीष गंगवाल, पवन गंगवाल, विजय कुमार पांड्या, अनिल कुमार पांड्या, अभिजीत कुमार काला, अजित गंगवाल, चन्द्र प्रकाश बाकलीवाल ने सभी जैन बन्धुओं से सहयोगिता और मार्गदर्शन की कामना की है। समिति की ओर से पर्युषण महापर्व के ब्रती अशोक काला, संतोष देवी काला, छवि बाकलीवाल को शुभकामनाएं दी गयी है। कैलाश काला, आनंदीलाल जी गंगवाल,शांति लाल जी गंगवाल, रमेश जी सरावगी, श्रीपाल जी पहाड़िया, धरमचंद पहाड़िया जी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में शकुंतला देवी गंगवाल, सुनीता देवी पांड्या, सुमित्रा देवी पांड्या, सुशीला देवी गंगवाल, मनी देवी कशलीवाल, रेखा देवी पांड्या, नीला देवी बागरा सहित राज पहाड़िया, किरण गंगवाल, मनोज पहाड़िया गुवाहाटी, भागचंद पांड्या, विजय पांड्या का विशेष सहयोग रहा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें