असम -गुजरात सांस्कृतिक अभिसरण में गोलाघाट के कलाकारों ने मचाई धूम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम -गुजरात सांस्कृतिक अभिसरण में गोलाघाट के कलाकारों ने मचाई धूम


अमित नागोरी

असम -गुजरात सांस्कृतिक अभिसरण के चार दिवसीय सांस्कृतिक आदान -प्रदान का कार्यक्रम बोकजान क्रीड़ा संघ के खेल मैदान में बहुत ही शानदार रूप से चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया । विविधता में एकता को ध्यान में रखते हुए बोकाजान के विधायक एवं विधानसभा में उप सभापति डा.नुमल मोमिन जी द्वारा बोकाजान में आगामी नवरात्रि को मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया  । उक्क्त कार्यक्रम में असम तथा गुजरात के कलाकारों ने अपने अपने संस्कृति की पेश कश से अनोखी समा बांधी । 





ऐसे में आयोजन समिति की और से गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन के अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी को भी एक सांस्कृतिक पेश करने का आग्रह किया गया था इस क्रम में गोलाघाट की सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़ी पूनम मालपानी के नेतृत्व में गोलाघाट के 19 सदस्यों वाली एक दल ने बीते रात्रि को बोकाजान में बोड़ो , रेंगमा , कुकी संस्कृति के पेशकश के बीच राजस्थानी-असमिया संस्कृति की एक पेशकश की , जिसे काफी सराहा जा रहा है । मालूम हो राजस्थान सांगनेर के विधायक डॉ अशोक लाहोटी मुख्य अतिथि तो बलराम फांगसू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे । 

गोलाघाट से पूनम मालपानी के नेतृत्व में गयी टीम में पलक लाहोटी , मुस्कान लाहोटी , ज्योति लाहोटी , हर्षिता कोठारी , गीतिका कोठारी , सोनम कोठारी, टीना बजाज, अर्पिता बजाज , राशि बजाज, अपराजिता कलिता, कृति बाहेती , बिमला काबरा, रीमा मित्तल , कौशिकी माहेश्वरी , श्वेता चांडक, अंशिका सिंह , प्रिंसी सोनी , स्वागता बोरा और सारिका सैकिया शामिल थी । 

इस दौरान गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन के अध्यक्ष तथा आयोजन समिति के सलाहकार जुगल किशोर मालपानी  द्वारा गोलाघाट टीम के आवागमन के साथ अन्यान्य व्यय की सुचारू व्यवस्था की गयी ।  पूनम मालपानी , बिमला काबरा , रीमा मित्तल , ममता मालपानी ने सभी अभिवावकों को विश्वास दिखाने और अपने बच्चो को कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति देने के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया । 

साथ ही पूनम मालपानी ने अपने पूरी टीम के तरफ से गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन के अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी को कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु प्रदान किये उक्क्त अवसर के लिए आभार प्रकट किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें